अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में
बिजनौर, जून 3 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव बमनौला में बिना अनुमति के चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। गांव बमनौला में बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर मशीन से मिट्टी खनन करने की जानकारी सामने आई। पुलिस को देखकर अधिकांश चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उधर, हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव तिगरी में भी अवैध मिट्टी खनन करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.