मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- जानसठ। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है, फिर भी अधिकारी मौन है। अवैध खनन करने वाले अब तो दिन में ओर अंधेरा होते ही ट्रैक्टर ट्रॉली, डंफर लेकर मिट्टी उठानी शुरू कर देते हैं। कस्बे व आसपास में नई कालोनियां कट रही हैं । जिसकी वजह से अवैध खनन करने वालों की चांदी ही चांदी है। जैसे ही शाम होती है वैसे ही अवैध खनन करने वालो की क्षेत्र में लाइन लग जाती है। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां, डंफर और जेसीबी अवैध खनन करते हुए देखे जा सकते हैं। कई बार इनकी वजह से सड़कें भी खराब हो जाती हैं। इस संबंध में एसडीएम राजकुमार कुमार भारती का कहना है कि क्षेत्र में बगैर अनुमति मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.