कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कांकराबाद गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। आरोपी ग्रामसभा की बंजर भूमि को अपना निशाना बनाते हुए रातोरात उसे गड्ढे में तब्दील कर दे रहे हैं। महकमे के जिम्मेदार व स्थानीय पुलिस है कि उसे भनक तक नहीं लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक साल पूर्व मिट्टी खनन करने वाले कारोबारियों द्वारा अधिक गड्ढे किए जाने से घर के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं की दबने से मौत हो गई थी। अन्नदाता किसानों के विरोध के बावजूद खनन माफिया दबंगई के साथ खनन कार्य जारी रखे हुए हैं। स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदार पूरे मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं। गंगा की तराई में स्थित गांव में भीटा व पहाड़ी जैसे प्राकृतिक संरचनाओं के नष्ट होने से भविष्य में गंगा नदी का पानी गांव में घुसने का खतरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.