उरई, अप्रैल 13 -- कालपी, संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील कालपी के थाना चुर्खी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नूरपुर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस तथा संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त किया है। वहीं रात में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ कर सीज किया गया है। 12 अप्रैल की रात को नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार, थाना अध्यक्ष आटा एके सिंह तथा खनिज निरीक्षक के द्वारा हाईवे रोड में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना रॉयल्टी प्रपत्र एमएम 11 के ओवरलोड बालू लदे चार वाहनों को पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर सख्ती, पांच वाहन सीज, 28 के चालान, 7.85 लाख जुर्माना नायब तहसीलदार के मुताबिक पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसी तर...