महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र तमाम गांवों में अवैध मिट्टी का खनन बेरोकटोक जारी है। अवैध मिट्टी खनन रोकने के अभियान में पुलिस ने क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग के सिवान में पकड़ियार बुजुर्ग व सिसवनिया के कर्बला के पास से अवैध खनन कर मिट्टी लदी दो ट्राली ट्रैक्टर व लोडर आते हुए पकड़ लिया। थाने पर वाहनों को लाकर सीज कर दिया गया है।एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्राली पिछले कई दिनों से अवैध मिट्टी का खनन में प्रयोग हो रही थी। इसकी शिकायत बार-बार मिलने पर यह कार्रवाई की गयी है। छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक सुनील कुमार व मनीष सिंह मौजूद रहे। पकड़े गए वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.