अवैध मिट्टी खनन करता डंपर सीज
औरैया, जून 1 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। डंपर चालक खनन से संबंधित जरूरी दस्तावेज और रॉयल्टी नहीं दिखा सका। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की सूचना खनन विभाग और एआरटीओ को दे दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम थाने में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट लगा मिट्टी से भरा डंपर तेज गति से थाने के सामने से गुजरता दिखाई दिया। संदिग्ध स्थिति देख थानाध्यक्ष ने तत्काल पुलिस टीम के साथ डंपर का पीछा किया और उसे बर्रु कुलासर रोड पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चालक डंपर से संबंधित जरूरी कागजात, मिट्टी खनन की अनुमति और रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.