बांका, अप्रैल 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रजौन पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार की देर रात नारीपा मोड़ स्थित एक होटल के सामने किया है। अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवक पिंटू कुमार(18 वर्ष) पिता सुरेंद्र यादव रजौन का बताया जा रहा है, जबकि उसके साथ गिरफ्तार अन्य युवक विकाश कुमार(25 वर्ष) पिता शंकर यादव रजौन थाना क्षेत्र के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। रजौन पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस मामले की प्राथमिकी रजौन थाना में पुलिस अवर निरीक्षण रविन्द्र कुमार सिंह के बयान पर की गई है। जिसमें कहा गया है कि पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर किसी ने सूचना दी कि प्रांगण होटल के समीप दो युवक हथियार से लैस होकर घूम रहे है। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचित कर वहां पहुंचा ...