मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना सिविल लाइन व शहर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से स्मैक व गांजा बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया। आरोपी जनपद में मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे।थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान तस्कर आबिद उर्फ चाट निवासी मदीना कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रानिक कांटा व 400 रुपये बरामद किए। आरोपी से बरामद स्मैक की कीमत आठ लाख रुपये बताई है। वह जनपद में स्मैक के छोटे छोटे पैकेट बनाकर लोगों को बेचता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया। इसके अलावा शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बता...