अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने चार तस्कर दबोचे
मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 25 किलो से अधिक डोडा पाउडर बरामद किया है। बरामद डोडा पाउडर की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्कर खतौला मोड की तरफ से आने वाले है। पुलिस ने जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर चैकिंग शुरु कर दी। इसी दौरान गांव मांडी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार में सवार तस्कर पवन निवासी गांव सिखेडा, विपिन निवासी गांव आदमपुर थाना शाहपुर, अमित कुमार निवासी गांव सावली थाना नई मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.