श्रावस्ती, जुलाई 25 -- श्रावस्ती,संवाददाता। क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होती है। भांग की आड़ में सुल्फा-चरस और गांजे का धंधा हो रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की लत लग गई है। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में तस्करों की लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। एक के बाद एक तस्कर जेल जा रहे हैं लेकिन जेल से छूटने के बाद ये लोग फिर मादक पदार्थों के अवैध नशा कार्यों में जुट जा रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 4 दिन पहले 22 जुलाई को नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती के पुलिस कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी सोमनाथ सरकारी भांग का दुकानदार है। जिसे 2024 में बहराइच की एसओजी टीम ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर विशेश्वरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर जेल ...