कोडरमा, अप्रैल 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर जंगल स्थित लकड़बंधवा के पुराने अभ्रक माइंस में शनिवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मौके से कंप्रेसर युक्त एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में संलिप्त लोग फरार हो गए। इस संबंध में वन विभाग ने छतरबर निवासी इस्लाम अंसारी, मुस्तकीम अंसारी और इम्तियाज अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीएफओ सूरज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में वनरक्षी दुर्गा महतो, छत्रपति शिवाजी, गोपाल यादव, किशोर कुमार यादव और पवन कश्यप समेत अन्य कर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- छापेमारी में अवैध बालू लादे दो ट्रैक्टर जब्त यह भी पढ़ें- अवैध कोयला लदे दो ट्रकों समेत आठ वाहन जब्त
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.