दरभंगा, मार्च 2 -- घनश्यामपुर। नगर पंचायत घनश्यामपुर क्षेत्र में खुले में संचालित हो रही मांस-मछली की अवैध दुकानों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी दुकानदारों को नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया जाएगा। नगर पंचायत की कार्यपालक अधिकारी संजू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कई मांस-मछली की दुकानें बिना वैध अनुज्ञप्ति के संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि खुले में मांस-मछली की बिक्री करना तथा मृत पशुओं को सार्वजनिक रूप से टांगकर बेचना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार चलाया जाएगा। निर्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.