गढ़वा, फरवरी 21 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवारी के दामर टोला में थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। उस दौरान पुलिस टीम ने एक घर से लगभग 108 क्विंटल जावा महुआ बरामद कर मौके पर नष्ट किया। वहीं बिक्री के लिए तैयार करीब 19 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त करते हुए कारोबार में संलिप्त अमलेश चंद्रवंशी को पकड़ कर थाना लाया। उसके विरुद्ध कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाना को दें ताकि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.