गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध महुआ शराब को लेकर शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गडरमा एवं जोभी गांव में छापामारी की गयी है। उत्पाद विभाग एवं मुफस्सिल थाना पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में 9 हजार केजी जावा महुआ एवं 400 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है। साथ ही अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया है। हालांकि छापामारी के लिए पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब कारोबारी घटनास्थल से फरार हो गये। इस संबंध में अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापामारी में उत्पाद विभाग के एसआई महेंद्र देवगम व लक्ष्मण महतो, मुफस्सिल थाना के एसआई संजय कुमार, प्रियनन व विवेक कुमार समेत पुलिस बल एवं गृह रक्षक बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- कटकमदाग और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की ...