अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाया गया अभियान
पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शहर थाना क्षेत्र के छोटकी बैरिया में मंगलवार को अवैध महुआ निर्मित शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीओपी तीन के प्रभारी मंटू कुमार के नेतृत्व में शहर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से शराब बना रहे लोग पुलिस टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए। बाद पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे चूल्हों एवं बर्तनों को ध्वस्त कर करते हुए करीब 30 लीटर तैयार महुआ शराब और एक क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया। टीओपी-3 के प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाया गया अभियान 30 लीटर महुआ निर्मित शराब किया गया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.