पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शहर थाना क्षेत्र के छोटकी बैरिया में मंगलवार को अवैध महुआ निर्मित शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीओपी तीन प्रभारी मंटू कुमार के नेतृत्व में शहर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर कार्रवाई की गई इस दौरान अवैध रूप से शराब बना रहे लोग पुलिस टीम को देखते ही मौके से फरार हो गए। बाद पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे चूल्हों एवं बर्तनों को ध्वस्त कर करते हुए करीब 30 लीटर तैयार महुआ शराब को बहा दिया गया तथा एक क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया गया।टीओपी यह भी पढ़ें- गोला में दो हजार किलो जावा महुआ और दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चला...