अवैध महुआ शराब के खिलाफ की कार्रवाई
पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर। अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पाटन पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के सिरमा एवं कुंड़वा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने लगभग 300 किलोग्राम जावा महुआ तथा तैयार महुआ शराब को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने किया। अभियान में एसआई जितेंद्र यादव, एएसआई अंबिका राम, मिथुन रवि सहित पाटन थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध महुआ शराब का निर्माण और कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.