गिरडीह, फरवरी 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर धनवार पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बन्दारी व दरियाडीह में अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने करीब 1100 किग्रा जावा महुआ को नष्ट किया l इस बाबत थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो जगहों पर छापामारी कर महुआ शराब भट्ठी को नष्ट किया गया है। अवैध रूप से चलानेवाले दोनों भट्ठी मालिक के नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी तथा आगे भी यह छापेमारी अभियान चलाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.