बांका, मई 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सोमवार को एक पिकअप वाहन को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी पिकअप चालक शनिचर राय तथा मवेशी के साथ जा रहे मुर्शीद अंसारी और मंसूर अंसारी शामिल है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अनि चिरंजीवी लाल सोमवार दोपहर बाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती एवं वाहन जांच अभियान पर थे। इसी दौरान करीब थानाध्यक्ष से सूचना मिली कि सुईया की ओर से एक पिकअप वाहन में मवेशी लादकर बांका की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई के लिए तुलसीवरण चौक पहुंची। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर तुलसीवरण मोड़ के समीप पिकअप को पकड़ लिया। वाहन की जांच करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.