अवैध मदिरा बिक्री रोकने में लापरवाही पर आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- शाहजहांपुर। जिले के कलान क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को न रोक पाने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह सख्ती दिखाते हुए आबकारी इंस्पेक्टर के निलंबन के निर्देश दिए गए। गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में कानून व्यवस्था, नारकोटिक्स, आबकारी और अभियोजन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलान क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना समाज एवं प्रशासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.