कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा के व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति के सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। मान्यता न मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी करें। वहीं, आरटीई के तहत होने वाले दाखिलों की सख्ती से जांच करें, जिससे सक्षम व्यक्ति के बच्चों को दाखिला न मिले और योग्य पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बेसिक शिक्षा व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों की सूची तलब की है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का निर्देश दिया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, इंजीनियरिंग शिक्षा की समीक्षा की। बैठक में सदस्य सलिल ...