बागपत, जून 5 -- फायर ब्रांड नेता प्राची दीदी ने कहा है कि बागपत में भी 300 से अधिक अवैध मदरसें और मस्जिदें हैं, मुख्यमंत्री इन पर भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की आड़ में एकत्र की गई संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने खोड़ा के सूर्या की हत्या पर कहा कि क्रूरतापूर्ण तरीके से सूर्या की हत्या की गई है। उन्होंने हिंदुओं को आबादी बढ़ाने की बात कही। प्राची दीदी शुक्रवार को बड़ौत में पहुंची थी। यह भी पढ़ें- आग का तांडव : 82 संपत्तियों को ध्वस्त और 43 सील कीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...