अवैध मदरसा निर्माण की शिकायत
सोनभद्र, जून 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के नूरिया मोहल्ला स्थित मस्जिद को मिली सहयोग राशि-चंदे की धनराशि को लेकर विवाद बढ़ रहा है।अनपरा निवासी आसिफ एवं नुरुल आरफिन ने आरोप लगाया कि मस्जिद को मिले चंदे के हिसाब को सार्वजनिक करने की मांग पर शुक्रवार को आय-व्यय का ब्यौरा देना था। लेकिन तीन वर्षों में मस्जिद में चंदे के रुप में लगभग 18 लाख रुपये आने और 17 लाख रुपये खर्च करने की बात कह पल्ला झाड़ लिया गया। इससे कमेटी पर सवालियां निशान लगा रहा हैं। नियमों के विपरित कमेटी द्वारा सार्वजनिक भूमि पर मदरसे का निर्माण कराने की भी शिकायत की गयी है। रेणुसागर पुलिस चौकी प्रभारी फूलचंद निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी। अवैध मदरसे का निर्माण नही होने दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.