उन्नाव, मई 24 -- सफीपुर। विकास खंड क्षेत्र के जमुनिहा कक्ष गांव में मत्स्य पालन के लिए किए गए पट्टे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी वकील देवेश शुक्ला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पट्टे को अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की है। देवेश का आरोप है कि भूमि संख्या 490 और 466, जिसका रकबा लगभग 5 बीघा 10 बिसुवा है, का पट्टा पूर्व प्रधान श्रीपाल और उनके सगे भाई सुरेश के नाम गोपनीय तरीके से कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व लेखपाल और पूर्व प्रधान की मिलीभगत से बिना ग्रामीणों को सूचना दिए यह कार्रवाई की गई। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम सभा में बड़ी संख्या में गरीब मछुआरा (निषाद) समाज के लोग रहते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर पट्टा कर दिया गया, जो न्यायहित में नहीं है। वकील ने बताया कि जिस भूमि का पट्टा किया गया है ,वह पूरी तरह ...