समस्तीपुर, फरवरी 18 -- विद्यापतिनगर। पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया है। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। वरीय सेक्शन अभियंता शाहपुर पटोरी ने नोटिस जारी करते बताया है कि विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से विद्यापतिनगर स्मारक चौक सड़क के दोनों ओर एवं शिव मंदिर तक रेल भूमि पर अवैध दुकान व सब्जी मंडी हटाने के संबंध में 100 से अधिक लोगों को नोटिस थमाया गया है। बताते है कि विद्यापतिधाम स्टेशन पर करोड़ों रुपए की लागत से स्टेशन का निर्माण हुआ है और यात्री सुविधाओं को बेहतर करने, सौंदर्यीकरण एवं सड़क चौड़ीकरण होना है। अतिक्रमित स्थलों को 7 दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.