रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। शिवनगर वार्ड 9 में अवैध मंदिर निर्माण के विरोध में बुधवार को पूर्व पार्षद मोहन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। मोहन कुमार ने आरोप लगाया कि वार्ड क्षेत्र में कुछ लोगों की ओर से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में शासन व प्रशासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान वार्ड के बुजुर्गों के साथ कांग्रेस युवा नेता राकेश अधिकारी, स्थानीय निवासी, महिला समूह की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...