नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध भूजल दोहन के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार सहित कई संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। एनजीटी ने अधिकारियों की कथित लापरवाही और मिलीभगत के आरोपों पर भी चिंता जाहिर की है। एनजीटी में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि नजफगढ़ के पंकज गार्डन इलाके में निजी टैंकर माफिया की ओर से अवैध रूप से भूजल निकाला जा रहा है। इस अवैध गतिविधि के खिलाफ संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल और अफरोज अहमद की पीठ ने कहा कि मामले में उठाए गए मुद्दे गंभीर हैं और संबंधित पक्षों से जवाब लेना जरूरी है। पीठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.