अवैध भवनों पर सख्ती जरूरी पर लोग परेशान न हों : उपराज्यपाल
नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा कि अवैध भवनों और लाइसेंस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, कार्रवाई के समय यह सावधानी बरती जानी चाहिए कि आम लोगों का उत्पीड़न या परेशानी नहीं हो। उपराज्यपाल ने यह बात दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कहीं। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी शामिल रहे। डीडीएमए की बैठक में अवैध भवनों पर चल रही कार्रवाई, अग्नि सुरक्षा से संबंधित लाइसेंस के दुरुपयोग और मानसून और जलभराव से बचाव की तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। उपराज्यपाल ने कहा कि अवैध एवं संवेदनशील संरचनाओं और लाइसेंस के दुरुपयोग को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.