जमशेदपुर, जनवरी 31 -- झारखंड उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर 14 जनवरी को पारित आदेश के अनुपालन में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) ने अवैध भवनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को फाइनल नोटिस जारी कर दिया है। स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर बनाए गए भवनों के मालिकों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.