अवैध ब्रेकर हटाने का दिया निर्देश
औरंगाबाद, जून 5 -- औरंगाबाद-पटना एनएच 139 पर इमामगंज, तरार और मनार तक जाने वाले पीएमजीएसवाई पथ पर बने अवैध ब्रेकर हटाने का आदेश अनुमंडल प्रशासन ने दिया है। इस संबंध में ग्राम तरार निवासी विजय कुमार सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर के द्वारा जारी आदेश में सीओ शैलेन्द्र कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें थाना के सहयोग से अभियान चलाकर अवैध ब्रेकर हटाने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के बाद इसकी सूचना जिला प्रशासन और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.