अवैध बॉक्साइट परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रक जब्त
गुमला, जून 17 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के रामपुर मोड़ के समीप वन विभाग ने अवैध रूप से खनन किए गए बॉक्साइट के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई देर शाम करीब छह बजे प्रभारी वनपाल राजकुमार साहू के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
संज्ञान में आने पर की गई कार्रवाई जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से खनन किए गए बॉक्साइट का परिवहन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर रामपुर गांव की ओर फरार हो गए। विभाग ने जब्त ट्रक को चैनपुर वन परिसर में सुरक्षित रखा है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राहुल जायसवाल का नाम सामने आया वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मामले में पलामू निवासी राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। वन विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.