अवैध बूचड़खानों के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा
सासाराम, सितम्बर 8 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ पूरे बिहार में अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज अनुमंडल, रोहतास जिले या बिहार के किसी भी हिस्से में अवैध बूचड़खाना नहीं चलने दिया जाएगा। विधायक मंगलवार को वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.