अवैध बीयर बार पर छापा, चार गिरफ्तार
वाराणसी, जून 21 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। मुनारी के मंगरहुआ बाजार स्थित गोल्डेन रेस्टोरेंट समेत अवैध रूप से संचालित बीयर बार पर आबकारी विभाग और चौबेपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया। चौबेपुर पुलिस और आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 की संयुक्त टीम ने मुनारी क्षेत्र में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की 90 कैन बीयर, 48 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 11 बोतल अंग्रेजी शराब की सील टूटी बोतलें बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 86 लीटर बताई गई है। यह भी पढ़ें- अभियान तेज, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद गिरफ्तार आरोपितों में मुनारी निवासी सियाराम यादव, अर्जुन सिंह यादव, संजय उर्फ शिवमूरत तथा बिहार के गया का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.