किशनगंज, अप्रैल 6 -- पोठिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में रविवार को पोठिया पुलिस ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव के समीप की गयी। जहां बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस टीम ने रोककर पूछताछ की। उक्त ट्रैक्टर चालक द्वारा मौके पर माइनिंग से संबंधित किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जबकि वहीं पुलिस टीम ने गौरीहाट मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर एक और अवैध बालू लदे एक अन्य ट्रैक्टर को जब्त कर कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वाहन जांच अभियान आगे भी जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.