जामताड़ा, मार्च 12 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बुधवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पोसई के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अलावा छापेमारी के दौरान कोयला लोड दो ट्रक को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक चालक कोयला से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। कार्रवाई के बाद चारों वाहनों को जब्त कर जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और ऐसे कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...