गुमला, मार्च 31 -- रायडीह। सुरसांग पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरईटोली के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान चालक सह मालिक सुरजन झोरा को हिरासत में ले लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सुरजन झोरा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। खनन विभाग के अनुसार सुरसांग थाना में दर्ज कांड के तहत अवैध खनन और परिवहन के आरोप में तुलमुंगा सुरजन झोरा पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर नियम के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...