दुमका, जून 4 -- रानेश्वर। अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को रानेश्वर पुलिस ने जब्त किया है। गुरुवार सुबह थाने के अवर निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की है। जब्त ट्रैक्टर को थाना मुख्यालय परिसर में रखा गया है। अवर निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर में मयूराक्षी नदी के महेशब थान बालू घाट से अवैध रूप से उत्खनन कर बालू अन्यत्र खपाया जा रहा था। बताया कि ट्रैक्टर बिना नंबर का है। उन्होंने बताया है कि ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला खनन कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। बताते चलें कि मयूराक्षी नदी के छोटाकामति बालू घाट मंगलवार से शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- बांका: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त और वैध ई चालान के साथ बालू उपलब्ध कराई जा रही है। वाबजूद इसके बालू तस्करी की धंधा थमने की नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे...