गंगापार, फरवरी 17 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन और बिना परमिट बालू परिवहन कर रहे दो डंपरों की शिकायत पर सोमवार रात कंजासा घाट पर खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी छापामारी की। जांच के दौरान घाट तक पहुंचने के लिए बनाए गए दो अवैध रास्ते भी सामने आए। घाट के ऊपर तीन डंपर बालू से लदे मिले, जिनके पास कोई वैध खनन परमिट नहीं था। खनन इंस्पेक्टर ने एक डंपर का 71 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान मौके पर ही कराया, जबकि शेष दो डंपरों को कब्जे में लेकर घूरपुर थाने में सीज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...