पाकुड़, मार्च 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रविवार को थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध तरीके से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। दोनों जब्त ट्रैक्टरों को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पोडरा एवं धावाडंगाल गांव के पास अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को रोका गया। बालू से संबंधित कागजात की मांग करने पर चालक के द्वारा किसी भी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद दोनों ही ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर जब्त की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...