सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार के देर रात की है। सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक को गुप्त सूचना मिली कि मध्य रात्रि तामड़ा नदी से बालू खनन किया जा रहा है। सूचना के आलोक में सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ छापेमारी अभ्रियान चलाया। मौके पर बालू उठाकर दो ट्रैक्टर भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को खदेड़ कर पकड़ा। पुलिस ने मौके पर अवैध बालू परिवहन कर रहे पवन प्रसाद और संदीप साहू को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.