गिरडीह, मार्च 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंचल अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान अंचल अधिकारी को देखते ही बालू तस्करों ने ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टरों को दबोच लिया और उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को सरिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया। अवैध बालू परिवहन के आरोप में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने बताया ...