गिरडीह, मार्च 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में अवैध रुप से चल रहे बालू के धंधे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। सीओ प्रवीण कुमार ने शनिवार को बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। हालांकि दोनों के ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उनके द्वारा यह कार्रवाई बगोदर चौराहा से थोड़ी आगे बगोदर- हरिहरधाम मेन रोड में की गई है। पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से ट्रैक्टरों में बालू लादकर उसकी सप्लाई ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में की जाती है। इसी के मद्देनजर छापेमारी की गई और अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि अवैध बालू के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.