गाजीपुर, फरवरी 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में मंगलवार को खनन विभाग ने अवैध बालू के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बालू से लदे दो ट्रेलरों को मौके पर पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर सुहवल थाना के सुपुर्द कर दिया। प्रत्येक ट्रेलर पर 52,250 रुपये के हिसाब से कुल 1,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान की सूचना मिलते ही कई अन्य ट्रेलर चालक अपने वाहन हाइवे से हटाकर फरार हो गए और कार्रवाई समाप्त होने का इंतजार करते रहे। कुछ समय के लिए हाईवे पर सन्नाटा छा गया। जिला खनन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध बालू परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान लगातार ...