गिरडीह, फरवरी 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस ने बुधवार को पछियारीडीह से डेवटन पिहरा आनेवाले पथ में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि पछियारीडीह के पास सकरी नदी से प्रतिदिन अवैध रूप से बालू का उठाव किया जाता है। सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार उक्त पथ में गश्ती पर पहुंचे तो बारी बारी से तीन वाहनों को जब्त किया। वाहनों को पकड़कर पिहरा पुलिस पिकेट में रखा गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वहीं अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीएमओ को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.