गिरडीह, सितम्बर 14 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन ओपी क्षेत्र के इरगा नदी में अवैध बालू खनन व परिवहन के मामले में पुलिस ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। ओपी प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि शनिवार सुबह गश्ती दल ने इरगा नदी पुल पर बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान नकुल प्रसाद वर्मा व उसके सहयोगियों ने भीड़ जुटाकर पुल पर ही बालू गिरवा दिया और ट्रैक्टर को भगा दिया। साथ ही नदी से बालू लोड कर रहे अन्य ट्रैक्टरों को भी भगाने में सहयोग किया। पुलिस के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप भी किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुलिस चालक पर रुपए मांगने का आरोप, दो नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर केस रविवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ की क्यूआरटी टीम व हीरोडीह थाना पुलिस के सहयोग से पुल पर डम्प बालू जब्त किया गया। दो अन्य बालू लदे ट्र...