अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, तीन चालक गिरफ्तार
कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। साथ ही तीनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नियमित वाहन जांच के दौरान बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की गई। हालांकि किसी भी चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर तिलैया थाना ले आई।गिरफ्तार चालकों में राजू कुमार यादव (पिता- बालेश्वर यादव), निवासी जयनगर, गाजुल टुडू (पिता- छोटेलाल टुडू), निवासी पश्चिम बंगाल तथा विमल किस्कू (पिता- अकोलू टुडू), निवासी जयनगर शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.