भदोही, मार्च 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने बालू लदे तीन ट्रकों को सीज किया है। कारवाई से संबंधित में हड़कंप की स्थित है। डीएम के निर्देश पर जिला खनन विभाग और पुलिस की टीम ने सोमवार की रात अभियान चलाया। जीटी रोड पर चलाए गए अभियान में अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को रोका गया। सम्बन्धित द्वारा कागजात न दिखाने पर तीनों वाहनों को सीज करते हुए ऊंज और गोपीगंज थाने में खड़ा कराया गया है। अफसरों ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.