देवघर, अप्रैल 8 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधैया गांव में अवैध बालू के साथ जब्त ट्रैक्टर मामले में देवीपुर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। देवीपुर थाना कांड संख्या- 38/2026 है। ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि सोमवार को पुलिस की पकड़ के डर से ट्रैक्टर चालक गाड़ी से कूद गया और ट्रेक्टर गिधैया गांव के एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहां से पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...