गिरडीह, मार्च 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गेनरो पंचायत के बड़की कुम्हरिया गांव में शुक्रवार देर रात अवैध बालू से भरे अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगल मरांडी की 65 वर्षीया पत्नी चुड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र सोरेन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार को शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक द्वारा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए खाक छान रही है। बताया जाता है कि चुड़की देवी घटना की रात खाना खाकर पुर...