गोड्डा, अप्रैल 1 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले में अवैध बालू परिवहन के कारण हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछंद के समीप सोमवार देर शाम अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक के साथ साथ आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है। मृतकों की पहचान संजय मंडल एवं निरंजन मंडल के रूप में हुई है, जो कजरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई सोमवार देर शाम अपना दैनिक कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गायछंद के समीप तेज गति से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.